CTET City Intimation Slip 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी सत्र 2026 का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी की जा सकती है। यह सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को यह जानकारी हो सकेगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। इससे उम्मीदवार पहले से ही यात्रा के साथ-साथ ठहरने और अन्य तैयारियां पूरी कर सकते हैं। यह सभी तैयारियां परीक्षा के लिहाज़ से काफी अहम होती हैं।
CTET फरवरी परीक्षा 2026 को लेकर अहम अपडेट
सीबीएसई द्वारा सीटेट परीक्षा की तिथि पहले ही घोषित कर दी गई है। सीटेट परीक्षा 2026 का आयोजन 8 फरवरी 2026 को देश भर के चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा से पहले बोर्ड दो चरणों में महत्वपूर्ण दस्तावेज जारी करता है, जिसमें सिटी इंटिमेशन स्लिप और उसके बाद सीटेट एडमिट कार्ड प्रमुख है। एडमिट कार्ड परीक्षा से 5 से 6 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं, यानी कि फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव किए जाने की संभावना है।
CTET City Intimation Slip 2026 क्यों जरूरी है?
सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप को आमतौर पर प्री एडमिट कार्ड भी कहा जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी पहले से उपलब्ध कराना है, जिससे समय रहते स्टूडेंट यात्रा की योजना बना सकें। दूर शहर में ठहरने की व्यवस्था भी करनी होती है। परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाती है। खास तौर पर अभ्यर्थी जिनका परीक्षा केंद्र किसी दूसरे जिले या फिर शहर में होता है, उनके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप काफी महत्वपूर्ण है।
क्या छात्र सीटेट परीक्षा शहर बदल सकते हैं?
सीटेट फरवरी सत्र 2026 के अभ्यर्थियों को यह जान लेना काफी महत्वपूर्ण है कि क्या छात्र परीक्षा शहर बदलने की अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। जो आवेदन करते समय उम्मीदवारों द्वारा जिला या शहर का चयन किया गया था, उसी के आधार पर परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। इसमें किसी भी तरह के बदलाव की गुंजाइश नहीं होगी। इस बार सीटेट परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित कराई जा रही है, इसलिए केंद्रों की उपलब्धता के आधार पर परीक्षा शहर पहले ही निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में परीक्षा शहर बदलने से जुड़ा कोई भी अनुरोध केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CTET City Intimation Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?
सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपको सीटेट इंटिमेशन स्लिप 2026 का लिंक दिखाई देगा।
- अब यहां आपको एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन डालना होगा।
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देने लगेगी।
- सिटी स्लिप को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।
CTET City Intimation Slip 2026 में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी होती है, जिसमें महत्वपूर्ण रूप से
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- माता-पिता का नाम
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा का समय
- और आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी शामिल होगी।
CTET Admit Card 2026 कब जारी होगा?
सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज सीटेट एडमिट कार्ड 2026 होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और सभी जरूरी दिशा-निर्देश शामिल होंगे। बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नजर बनाए रखें।
CTET 2026 Certificate Validity प्रमाण पत्र की वैधता
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली सीटेट परीक्षा 2026 प्रमाण पत्र वैधता की बात की जाए, तो सीटेट प्रमाण पत्र जीवन भर के लिए वैध माना जाएगा। इस प्रमाण पत्र के द्वारा केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय सहित राज्य स्तरीय विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए पात्र माने जाएंगे।